सतना

Satna news:सतना मे 5 साल की नाबालिक से दुष्कर्म का मामला आरोपी गिरफ्तार

 

Mp satna news:सतना जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है| मैहर दुष्कर्म की घटना को कुछ ही दिन हुए थे | सतना जिले में दुष्कर्म केस की सजा काट कर आए आरोपी ने 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है |जिसे रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है|

मासूम को बहला कर ले गया आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को तकरीबन शाम के 5:30 दुष्कर्म की सजा काट कर आए आरोपी ने बहला फुसला करके साल की नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया बच्ची खून से लहूलुहान थी हालत काफी खराब थी इसके बाद आरोपी बच्ची को गोद में उठा कर ले जाता है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी | पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|

पीड़ित की आर्थिक स्थिति खराब

नाबालिक पीड़ित अपने दादी के साथ रहती है| भीख मांगकर पालन पोषण होता है |नाबालिक पीड़ित की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है |वहीं आरोपी ने बच्ची को बहला कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया|

सतना जिले में हो रही है दुष्कर्म की घटनाएं

सतना जिले में दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है |मैहर दुष्कर्म कांड को ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और बच्ची के साथ हैवानियत की थी | मैहर के बाद सतना में नाबालिक बच्ची के साथ रेप की घटना ने पुलिस और प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे है |

SATNA NEWS :कलयुगी बेटे ने कर दी अपनी माँ की डंडे से मारकर हत्या

 

satna news:सतना जिले के मुकुंदपुर नहर के पास मिला युवक का शव मचा हड़कंप

Related Articles