बी जे पी आर एस एस के कई दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता के प्रयास से जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह के हाथों आर एस एस और भाजपा के लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
रिपोर्ट👉पुष्पेंद्र विश्वकर्मा पत्रकार
SIDHI News: (सीधी न्यूज़ ): भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस से लगभग 50 वर्षों से जुड़े मझौली और सीधी के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यवसाई रत्नेश सोनी वार्ड 17,सोनम सोनी वार्ड 17,सत्यभान गुप्ता मझौली,श्रीमती संगीता गुप्ता मझौली द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता के प्रयास से और कांग्रेस पार्टी की रीतियों नीतियों से प्रभावित होकर आज जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली गई.
ALSO READ THIS ARTICLES
Sariya Rate Today : आधी रात सरिया के दामों में बेतहाशा गिरावट, आधी हो गई कीमत
सीता ग्रहण करने वाले वरिष्ठ व्यवसाई और समाजसेवियों ने कहा कि हम लगभग 50 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गई है और वह लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई साथ ही वहां व्यापारी कि कोई पूछ परख नहीं है.
सिर्फ पैसे का बोलबाला है कांग्रेस पार्टी आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक सर्व समाज को लेकर चल रही है इन्हीं विचारों से प्रभावित होकर आज मैंने हम लोगों द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की गई हम सब कांग्रेस की रीति नीति और सिद्धांतों पर काम करेंगे.
ALSO READ THIS ARTICLES
Sariya Rate Today : आधी रात सरिया के दामों में बेतहाशा गिरावट, आधी हो गई कीमत