रीवा

REWA NEWS : युवक कांग्रेस ने जन नायक राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

देश के अन्दर जनमीनी नेता सिर्फ राहुल गांधी-अनूप सिंह

REWA NEWS : कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर युवक कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनूप सिंह चन्देल के नेतृत्व में जिले के सभी युवक कांग्रेस कार्यकर्तागण अस्पताल चौराहे पर स्टाल लगाकर राहगीरो के लिये ठण्डा शरबत वितरित कर जन्मदिन मनाया गया। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर उनके द्वारा दिखाये गये रास्तों पर चलते हुये जिस तरह से राहुल जी देश के अन्दर शोषित, वंचित व गरीबों के बीच जाकर उनकी बातों को सुनते हैं .

REWA CONGRESS NEWS
उनके ही आदर्शों पर चल क हम सभी युवा साथी जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा करने का निर्णय लिया है। राहुल गांधी हमारे समय के वे नेता हैं जिनके पास भविष्य के भारत का स्पष्ट रोडमैप है। ए.आई. युग में भारत की भूमिका तय करने की दृष्टि है, नई तकनीक के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की नीति है और विशाल युवा आबादी के लिए रोजगार सृजन के ठोस उपाय हैं।
राहुल नई सदी के अनुरूप नवीन संस्थानों के सृजन की बात करते हैं। 21वीं सदी में रोटी, कपड़ा, मकान के साथ-साथ इंसान की पहचान भी महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में विविधता से भरे इस राष्ट्र में शांति की बहाली, प्रेम, सौहार्द, और समन्वय से ही संभव हो सकती है और इस प्रेम, सौहार्द के सच्चे महारथी केवल राहुल गांधी हैं। रियर व्यू मिरर में देखकर देश चलाने वालों ने भारत को प्रगति पथ से उतार दिया और द्वेषपूर्ण मानसिकता से करोड़ों खर्च कर राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया।
लेकिन रथ पर आरूढ़ अहंकार को हराने के लिए प्रेम के इस प्रहरी ने पैदल चलकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 4080 किलोमीटर की यात्रा कर देश को दिखा दिया कि मौजूदा वक्त मे देश मे संघर्ष करने वाला नेता शिर्फ राहुल गांधी जी ही हैं। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से युवक कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल, मंजुल त्रिपाठी, नवीन सिंह बघेल, डॉ0 प्रतिभा सिंह, पंकज उपाध्याय, प्रदेश सचिव शुभम सिंह चंदेल, सद्दाम चौहान, निशांत सिंह, रवि सुमित सिंह, अभिराज बौद्ध, शिवम मिश्रा, पुष्पेंद्र पटेल, संस्कार त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे और जननायक राहुल गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Related Articles