rewa news today: महिला कांग्रेस का महंगाई को लेकर सिरमौर चौराहे में अनोखा प्रदर्शन
mp rewa news : छः सौ पार लहसुन की माला पहनकर जताया विरोध

mp rewa news : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एवं राहुल गांधी जी के न्याय यात्रा की तैयारी बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय राजेंद्र शर्मा जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा के द्वारा की गई,
विशिष्ट अतिथि के रूप में रीवा लोकसभा प्रभारी कविता पांडेय, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, संगठन मंत्री रवि तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा द्वारा महिला कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा है कि होने वाले लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करेगी जहां जरूरत होगी हम सभी पूरी तरह से सहयोग करेंगे पूरे रीवा जिले में संयुक्त रूप से दौरा किया जाएगा आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी .
वही राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा में महिला कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की बात कही है वही महिला कांग्रेस रीवा लोकसभा प्रभारी कविता पांडे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि पूरे रीवा जिले में महिला कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है हम सभी महिलाएं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे वहीं जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा ने महिला कांग्रेस को बूथ स्तर पर पहुंचाने की बात कही है और कहा है कि महिला कांग्रेस पूरी ताकत के साथ कार्य करेगी शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को आगे आने के लिए कहा है वहीं महिलाओं ने बढ़ती हुई रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के विरोध में लहसुन की माला पहनकर कांग्रेस कार्यालय से सिरमौर चौराहा तक पहुंच कर विरोध जताया महिलाओं ने सरकार पर आरोप लगाते
हुए कहा है कि 600/-रूपये किलो लहसुन हो गई है, सरकार इस पर लगाम नहीं लग रही है, बिचौलिए लहसुन को स्टाक करने का काम किया है जिससे महंगाई बढ़ रही है महिलाओं को महंगाई से निजात दिलाने के लिए ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा यह सरकार जो कहती है वह नहीं करती है लॉलीपॉप देकर के सरकार बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है मगर महिलाएं समझ गई है आने वाले समय में सबक सिखाया जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, रीवा लोकसभा प्रभारी कविता
पांडे, वरिष्ठ पार्षद प्रदेश उपाध्यक्ष रमा दुबे, जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, संगठन मंत्री ग्रामीण रवि तिवारी, संगठन मंत्री शहर सज्जन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह, सोशल मीडिया संभागीय प्रवक्ता प्रतिभा पटेल, उत्पीड़न प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रभा सोहगौरा, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण तिवारी,जिला प्रवक्ता राखी पांडे, प्रदेश सचिव लक्ष्मी सिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष अनुराधा साकेत, ब्लॉक अध्यक्ष राजदुलारी विश्वकर्मा, सोनू साकेत, वरिष्ठ नेत्री सुशील कुशवाहा, नीलम पांडे, कुसुम कली पटेल, माधुरी सोधिया, साधना सोनी, कुसुम सोंधिया, नीतू पाठक रितु सोनी, सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
Rewa crime news : युवक का अपहरण कर पीटा, पेट्रोल डालकर जलाया, अब सामने आयी दर्दनाक कहानी