रीवा

Rewa News :प्रेम जाल में फंसा कर किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Rewa News MP: रीवा। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लोही निवासी रवि मिश्रा नामक युवक की एक प्रेम कहानी सामने आई है उसने प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी से पांच वर्ष का उम्र में बड़ा भी है। उसने किशोरी को प्यार की दुहाई दी और उसे कमरे में लेजाकर उसके साथ बलात्कार किया।

अब किशोरी ने इसकी शिकायत परिजनों को जानकारी देने के बाद थाने मे की है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको सोमवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया है। ये घटना समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पॉश कालोनी की है।

बताया गया है कि 15 अक्टूबर की शाम रवि मिश्रा 21 वर्ष निवासी ग्राम लोही थाना सिटी कोतवाली ने 12वीं की छात्रा जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष है। उसे मिलने के लिए बुलाया और बहला-फुसला कर एक कमरे में ले गया।

यहां उसने प्यार का वास्ता दिया और किशोरी के साथ गलत करने की इक्छा रखी जब उसने मना किया तो उसने उसके साथ रेप किया और इसके बाद पीडि़ता को छोड़ गया। रेप के बाद पीडि़ता डर गई। खुद के साथ गलत होने पर रोते-बिलखते हुए अपने मां-बाप को सूचना दी।

ALSO READ THIS ARTICLES

Rewa MP News : रीवा के प्रेमी जोड़े होटल में रहे थे रंगरलिया, पुलिस की रेड से मची भगदड़

Leave a Reply

Related Articles