रीवा

Rewa news : नगर निगम की बड़ी कार्यवाही, 121 करोड़ की होगी वसूली 

Rewa nagar nigam news : नगर निगम के इतिहास में पहली बार होगी इतनी बड़ी कार्यवाही, अवैध कॉलोनी बसानों वालों में मचा हड़कंप 

 

 

 

 

Rewa Nagar Nigam news : रीवा नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देशन पर बड़ी कार्यवाही होने जा रही है, बताया जा रहा है कि बिल्डर के द्वारा हर साल अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर दी जाती हैं , जिसको लेकर निगम आयुक्त संस्कृति जैन कठोर कार्रवाई करने की योजना बनाई है । बताया गया कि अवैध कॉलोनी बसाने वालों से करोड़ों रुपए की वसूली की जाएगी. इसके लिए आदेश दे दिए गए हैं, नगर निगम के इतिहास में पहली बार होगा जब इतनी बड़ी रकम वसूली जाएगी ।

करीब 71 कॉलोनाइजरों से करीब 121 करोड़ रुपए वसूलने की तैयारी में निगम प्रशासन है। जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष नगर निगम द्वारा शहर में करीब 109 अवैध कॉलोनियों को चिंहित कर वैध किया था।

 

अवैध कॉलोनाइजरों से होगी वसूली 

 

आपको बता दें कि अवैध कॉलोनाइजरों से रकम वसूल लेने के लिए सरकार की तरफ से प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है । बताया गया कि जिन कॉलोनीयों को प्रशासन की तरफ से वैध किया गया था उसमें शुल्क जमा करा कर

भवन अनुज्ञा प्रदान की जा रही है।

लेकिन अवैध कॉलोनाइजरों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी, जिसके लिए अब प्रशासन की तरफ से जुर्माना राशि वसूलने की तैयारी की जा रही है।

 

 

पार्क के लिए जमीन को किया अधिग्रहण

 

बताया गया कि जिन कॉलोनीयों को वैध किया गया है वहां पर बची हुई शेष जमीन को नगर निगम के द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया है, और वहां पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 15 में मो. कॉजी सहित अन्य द्वारा बसाई गई गंगापुरम कॉलोनी में करीब 4 एकड़ भूमि को आरक्षित किया गया है, जिसमें निगम प्रशासन द्वारा पार्क बनाया जाएगा। इस भूमि की कीमत करीब 10 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

इसके अलावा अन्य कॉलोनी में भी जहां जमीन बची हुई है वहां पर भी पार्क के लिए जमीन सुरक्षित कर ली गई है।

 

शासन के निर्देशानुसार जहां पर कॉलोनी का निर्माण किया जाता है वहां पर सड़क पानी लाइट आदि की समुचित व्यवस्था के साथ साथ कुल भूमि का 10 परसेंट पार्क के लिए आरक्षित किया जाना आवश्यक है . लेकिन कॉलोनी बनाने वाले लोगों ने इसको नजर अंदाज किया , इसी वजह से यह कार्यवाही हो रही है। कार्यवाही के लिए कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तैयार की गई टीम को निर्देशित किया जा रहा है। लगातार हो रही कार्यवाइयों से अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Related Articles