
VINDHYA NEWS REWA TODAY MP NEWS
बाल दिवस के मौके पर याद किए गए नेहरु चाचा
रीवा ।
JAWAHAR LAL NEHRU : पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी नेहरु चाचा के नाम से मशहूर भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू चाचा जी की जयंती महिला कांग्रेस रीवा द्वारा धूमधाम से मनाई गई ।
महिला कांग्रेस की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कविता पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सिंह शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें नेहरु चाचा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया नेहरु चाचा अमर रहे के जयकारों से आगाज किया गया ।
JAWAHAR LAL NEHRU : इसके बाद महिलाओं ने गरीब बस्तियों में फल बिस्किट काफी पेन एवं गर्म कपड़े वितरित किए वहां पर सैकड़ों की संख्या में बालक बालिकाएं उपस्थित थे एवं नेहरु चाचा के बारे में प्रकाश डालते हुए कविता पांडे ने कहा है कि यह दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल जी नेहरू एक कुशल राजनीतिज्ञ थे और उन्हें बच्चे बहुत प्रिय थे ।
वहीं जिला अध्यक्ष सीमा सिंह ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा है कि भारत देश को पहचान दिलाने वाले नेहरु चाचा को नमन करती हूं ।
वहीं शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने नेहरू जी को भारत देश का सबसे कुशल प्रधानमंत्री की संज्ञा दी है ।
JAWAHAR LAL NEHRU : कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देश महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलम सिंह जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस सीमा सिंह शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी सुशीला कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष स्वाति तिवारी महामंत्री बबली साकेत शहर उपाध्यक्ष मधु कुशवाहा उमा नामदेव सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे उपस्थित थे ।