रीवा

Mauganj Election Report : सुखेन्द्र सिंह बन्ना इतिहास रचने को तैयार, क्या प्रदीप पटेल बचा पाएंगे अपना किला..

मऊगंज में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप पटेल और कांग्रेस प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह बन्ना के बीच होगी कड़ी टक्कर

Mauganj Election report 2023:मऊगंज विधानसभा में इस बार कड़ी टक्कर होने वाली है, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल (PRADEEP PATEL, BJP)  को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलने वाली है, सुखेन्द्र सिंह बन्ना (SUKHENDRA SINGH BANNA ) की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है, पिछली विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की वजह से प्रदीप पटेल(PRADEEP PATEL MAUGANJ) ने बाजी मार लिया था, लेकिन इस बार स्थिति उलट है,
सुखेन्द्र  सिंह बन्ना के समर्थकों का दावा है की बन्ना इस बार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। खैर इसका फैसला तो मऊगंज की जनता जनार्दन तय करेंगे। इस बार आम आदमी पार्टी ने उमेश त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन असली मुकाबला बीजेपी के प्रदीप पटेल और कांग्रेस के सुखेन्द्र  सिंह बन्ना के बीच होने वाली है।

कहा जा रहा है की पहले की तरह अल्पसंख्यक वर्ग का वोट इस बार भी कांग्रेस की झोली में ही रहेगा।
बीजेपी कों सबसे ज्यादा भरोसा लाभार्थी वर्ग के ऊपर है, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त किया है या कर रहें है।

2018 का मऊगंज विधानसभा का वोट शेयर

 

 

RESULTS 2018

The detailed votes polled figures could be a little delayed and might not match with the live status above
PARTY VOTES POLLED % VOTES CANDIDATE NAME
BJP 47753 35.38% Pradeep Kumar PatelWon
INC 36661 27.16% Sukhendra Singh
BSP 28413 21.05% Mrigendra Singh
IND 10372 7.69% Laxman Tiwari
IND 2691 1.99% Heeramani Dipankar
IND 1220 0.90% Heeralal Yadav
IND 1099 0.81% Vishwanath Dwivedi
GGP 980 0.73% Bhaiyalal Singh
AD(S) 858 0.64% Amritlal
NOTA 776 0.57% Nota
SPKP 672 0.50% Rammani Shukla
IND 666 0.49% Brahma Datta Mishra
AAAP 649 0.48% Banshmani
IND 605 0.45% Nanhakuram
SHS 492 0.36% Mukesh Prasad Mishra
SP 465 0.34% Sukhchain Prasad Patel
JAP 353 0.26% Pushkar Kushwaha
PPI(D) 235 0.17% Badri Prasad

 

 

SUKHENDRA सिंह बन्ना को जीत की आस

2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी विरोधी मतों में मृगेंद्र सिंह ने सेंध लगा दी थी, लेकिन इस बार SUKHENDRA सिंह बन्ना जो की कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार है, उनको उम्मीद है की क्षेत्र की जनता उन को जीत का सेहरा पहनायेगी।

जिला बनाने के लिए किया प्रयास

वैसे तो मऊगंज को जिला बनाने के लिए लम्बे समय से लोगों के द्वारा आंदोलन और प्रदर्शन किया जा रहा था, परन्तु 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था की अगर मऊगंज से भाजपा का विधायक चुना जाता है तो मऊगंज को जिला बनाया जायेगा। उसी के अनुरूप मऊगंज को मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त 2023 को जिला बना दिया। लेकिन जिला बनाने का श्रेय SUKHENDRA सिंह बन्ना और प्रदीप पटेल दोनों ले रहें है। SUKHENDRA सिंह बन्ना ने भी मऊगंज को जिला बनाने के लिए विधायक रहते काफी संघर्ष किया था।

मृगेंद्र सिंह को विधायक /मंत्री बनने का मिला था आशीर्वाद

आपको बता दें की मऊगंज से पिछली बार
मृगेंद्र सिंह ने बसपा से चुनाव लड़कर भले ही हार का सामना किया था पर 28 हजार से ज्यादा मत पाकर तीसरे नंबर पर जगह बनाई थी। बाद में मृगेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। हाल ही में मृगेंद्र सिंह ने मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में रामभद्राचार्य को बुलाकर रामकथा कराई थी, जहाँ गुरूजी ने मृगेंद्र सिंह को विधायक और मन्त्री बनने का आशीर्वाद दिए थे।

मृगेंद्र सिंह भी भाजपा से टिकट की आस में थे,
लेकिन भाजपा ने एक बार फिर वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल पर अपना भरोसा जताया है।

Sidhi news:सीधी से केदारनाथ शुक्ला लड़ेंगे चुनाव, सांसद रीति पाठक की बढी मुश्किले!

Mauganj news:जिस भतीजे को गोद में खिलाया अब वह चुनावी मैदान में, इस सीट पर होगी सीधी टक्कर

Rewa News: कांग्रेस से कमजोर प्रत्याशी देख गिरीश गौतम ने ली राहत की सांस, मुश्किल में जयवीर सिंह सेंगर

Leave a Reply

Related Articles