Newsरीवा

Rewa News : प्रतियोगी परीक्षाओं के नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र 14 अगस्त तक आमंत्रित

Rewa news : अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग का अवसर

Rewa News : प्राचार्य शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र रीवा ने बताया कि अनुसूचित जाति तथा जनजाति के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। उन्हें मध्यप्रदेश राज्य सिविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, बीमा एवं मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र रीवा में नि:शुल्क प्रशिक्षण 20 अगस्त से दिया जाएगा। इसके लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक निर्धारित प्रपत्र में अपने आवेदन पत्र 14 अगस्त तक स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक से या कार्यालय समय में जमा कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रवेश की शर्तों के अनुसार आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो तथा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य हो। आवेदक की आयु आवेदन पत्र की अंतिम तिथि से 18 वर्ष से कम या 35 वर्ष से अधिक न हो। आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक न हो। आवेदक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखता हो। आवेदक की न्यूतम शैक्षणिक योग्यता की परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु चयन न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के घटते क्रम में मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। आवेदक पूर्व में किसी परीक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण का लाभ न लिया हो। प्रशिक्षण केन्द्र के लिए केन्द्र में उपस्थित होने पर चयनित प्रशिक्षणार्थी को पाँच सौ रुपए कॉशन मनी के रूप में तथा अनुबंध जमा पर ही प्रवेश दिया जाएगा। काशन मनी राशि प्रशिक्षण के पश्चात आवेदन करने पर लौटाई जाएगी। राज्य सिविल सेवा परीक्षा हेतु प्रशिक्षण 12 माह और बैंकिंग, रेलवे, बीमा तथा एसएससी परीक्षा हेतु प्रशिक्षण अवधि 6 माह व मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाओं हेतु प्रशिक्षण अवधि 3 माह की होगी। बैंकिंग, रेलवे, बीमा, एसएससी एवं मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल प्रतियो‍गी परीक्षा में आवेदन पत्र भरना तथा प्रतियोगी परीक्षा में बैठना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र के साथ परीक्षा का ऑनलाइन पंजीयन संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदक अन्य जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07662-299221 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन पत्र कॉपी, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी केन्द्र के ई मेल petcrewa@gmail.com पर या केन्द्र के पते पर डाक से या स्वयं के द्वारा 14 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।

 

Rewa news : नशामुक्त भारत महाभियान एक कार्यक्रम नहीं, जन आंदोलन है – पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X