News

Satna News : कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के दिए निर्देश

 

 

Satna News : कलेक्टर  सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था एवं सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देने को कहा। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने एकेएस क्रिस्तकुला रोड एवं गढ़िया टोला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मार्ग की स्थिति सुधारने एवं सड़क का नवीन निर्माण कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

इसके पश्चात कलेक्टर ने नजीराबाद रोड एवं कोठी मोड़ का भी निरीक्षण किया। यहां सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी तथा कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शेर सिंह मीना, एसडीएम श्री राहुल सिलाडिया, कार्यपालन यंत्री श्री राहुल कुमार पटेल, श्री मुकेश चतुर्वेदी, श्री रोजल सिंह,श्री अजय पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Satna News : महिला एवं बाल विकास विभाग की संवेदनशील पहल

 

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X