सीधी

Sidhi News : जिले में औसत वर्षा 162.6 मि.मी. दर्ज

Sidhi news : सर्वाधिक वर्षा रामपुर नैकिन में

 

Sidhi news : अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 12 जुलाई को सीधी जिले में 14.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 16.0 मि.मी., चुरहट में 2.0 मि.मी., गोपद बनास में 2.2 मि.मी., सिहावल में 9.4 मि.मी., बहरी में 10.6 मि.मी., मझौली में 42.0 मि.मी. और कुसमी में 16.0 मि.मी. वर्षा हुई है।

उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 162.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 12 जुलाई तक तहसील रामपुर नैकिन में सर्वाधिक वर्षा 225.1 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील चुरहट में 111.8, गोपद बनास में 127.0, सिहावल में 142.8, बहरी में 131.8 मझौली में 218.0 मि.मी. और कुसमी में 182.0 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 188.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 26.2 मि.मी. औसत वर्षा कम हुई है।

REWA NEWS : नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी,शिक्षा बना व्यवसाय, फल-फूल रहे शिक्षा कारोबारी

Leave a Reply

Related Articles