सीधी

SIDHI BJP NEWS TODAY राजमणि साहू बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, दी गई बधाइयां

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

SIDHI BJP NEWS TODAY सीधी(SIDHI News ): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खोचीपुर निवासी राजमणि साहू को भाजपा किसान मोर्चा सीधी जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

SIDHI BJP NEWS TODAY भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजमणि साहू कई दसको से जिले की राजनैतिक छितीज पर छाए हुए हैं। नवनियुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री साहू मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा पिछड़ वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अंत्योदय समिति के अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर रहते हुए निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्तमान में जिला पंचायत सीधी के निर्वाचित उपाध्यक्ष हैं। 

SIDHI BJP NEWS TODAY भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि श्री साहू के लंबे संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ पार्टी के साथ-साथ जनता को मिलेगा। नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बी ड़ी शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी,

SIDHI BJP NEWS TODAY राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के प्रति विशेष रुप से आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं आप सभी की अपेक्षा पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा और पार्टी की रीत नीति और सिद्धांतो पर चलते हुए जनता जनार्दन की सेवा में संकल्पित रहूंगा। श्री साहू को पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और ईष्ट मित्रों ने शुभकामनायें दी हैं ।

ALSO Sidhi News: शिकारियों को बचाने में जुटा वन विभाग वन विभाग पर बड़ा सवाल?

Leave a Reply

Related Articles