रीवा

Rewa News: करवाचौथ में नहीं मिली छुट्टी, जवान ने किया सुसाइट

Rewa शाजापुर के SAF जवान ने जहर खाकर दी जान

Rewa News : रीवा। शहर के बिछिया थाना अंतर्गत SAF की नौंवी बटालियन के एक जवान ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घरेलू कलह को लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। ऐसे में 14 अक्टूबर की सुबह मार्निंग वाक करते समय जवान ने जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद उल्टी करता देख नौंवी बटालियन के अन्य जवानों ने अफसरों को सूचना दी। साथ ही बटालियन के वाहन द्वारा संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

Rewa News


जहां तीन दिन तक चले उपचार के बाद 17 और 18 अक्टूबर की देर रात जवान ने दम तोड़ दिया। निधन की सूचना मंगलवार की सुबह आला अधिकारियों को मिली। ऐसे में साथियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

अफसरों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पीएम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी। पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान के साथ विशेष एंबुलेंस से गृह ग्राम शाजापुर के लिए विदाई कर दिया है। इस बीच मृतक जवान के परिजन भी साथ में मौजूद थे।

ये है मामला


बिछिया थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका पाठक ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह परमार पुत्र भोजराज सिंह परमार 26 वर्ष निवासी खामखेड़ा थाना सलसलाई जिला शाजापुर का रहने वाला है। वह रीवा के एसएएफ की नौंवी बटालियन का जवान था। बीते माह छुट्टी पूरी कर गांव से रीवा आया था। लेकिन पारिवारिक कारणों से जहर निगल लिया। उसकी सांसे सोमवार-मंगलवार की रात करीब 12.50 बजे थम गई थी।

करवा चौथ में छुट्टी न मिलना बना मौत का कारण


परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह परमार का विवाह एक साल पहले हुआ था। वह दीपावली पर छुट्टी में घर जाने वाला था। चर्चा है कि करवा चौथ पर पत्नी उसे घर बुला रही थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने पर पत्नी से नोक झोक हो गई। ऐसे में चार दिन पहले सुबह टहलते समय जहर का सेवन कर लिया। मृतक जवान ने पूरी घटनाक्रम की जानकारी अपने साथियों को दी थी।


ALSO READ THIS ARTICLES

Rewa News :ज़िला पंचायत CEO की बड़ी कार्यवाही, GRS की सेवा समाप्त

Rewa News: दिवाली पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने दिया तोहफा, हजारों मजदूरों को मिला सीधा लाभ

#REWA, #REWA NEWS, #REWA NEWS MP,

Leave a Reply

Related Articles