रीवा

REWA NEWS : 01 जुलाई को मानस भवन रीवा में शरद यादव की जयन्ती समारोह सम्पन्न

REWA NEWS :  राष्ट्रनायक मण्डल मसीहा पूर्व केन्द्रीय मन्त्री श्री शरद यादव के जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि म0प्र0 सरकार के पूर्व मन्त्री श्री लक्ष्मीनारायण यादव जी ने कहा कि शरद यादव जी का जीवन पिछड़ो के लिये संघर्ष करते हुये बीता, शारद यादव जी छात्र जीवन से ही बहुत मेधावी रहे है, 27 वर्ष की उम्र में ही सन् 1974 में जबलपुर से सांसद बन गये उसके बाद उन्होने जीवन में पीछे मुड़ कर नही देखा। जबलपुर के बाद उत्तरप्रदेश के बदायु से सांसद बनने के बाद उन्होने बिहार को अपना राजनैतिक संघर्ष का ठिकाना बनाया तथा जीवन पर्यन्त पिछड़ो, दलितो और शोषितो के लिये काम किया। शारद यादव बी.पी.सिंह की सरकार में मन्त्री रहे और उन्होने देश के अन्दर पिछड़ो के लिये मण्डल आयोग को लागू करवाने में उनकी बड़ी महत्वपूर्ण भागेदारी रही जिससे की पिछड़ो के जीवन में बदलाव की आशा जगी। आज देश की वर्तमान सरकार द्वारा पिछड़ो के आरक्षण को खात्मे का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिये पिछड़ो को बड़े आन्दोलन चलाने की आवश्यकता है।

REWA NEWS

 

जयन्ती समारोह को सम्बोधित करते हुये श्री अजय चौरे जी पूर्व विधायक द्वारा कहा गया कि पिछड़ो के संगठन को मजबूत किये जाने की आवश्यकता है श्रवणो द्वारा पिछड़ो को भिन्न-भिन्न जातियों में बांट कर उनको अलग-अलग तरह से विभाजित किया गया है उनको आपस में जोड़ कर जमात तैयार करनी होगी। तभी हम आन्दोलन को सशक्त बना पायेगे।

 

पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल द्वारा अपने अध्यक्षी उदबोधन में कहा कि जब पिछड़ा दलित एक साथ मिला है जब लोकसभा विधानसभा में पहुचने मे कोई नही रोक पाता है, आज समय आ गया है कि हम सभी पिछड़ी जातियां इकट्ठा होकर लड़ेगे सरकार बनाने में कोई नही रोक सकता है। जयन्ती को मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्द्रमणि सिंह, जनपद अध्यक्ष रीवा प्रतिनिधि राजेष यादव, सतेन्द्र सिंह गुड्डा, रामपाल यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग भाजपा सतना, दीपक पटेल रीवा, रामप्रताप यादव सपा नेता सीधी, विष्णुकान्त

 

 

कुशवाहा अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग रीवा, फुलेल जयसवाल पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नईगढ़ी, राकेश यादव अध्यक्ष जिला यादव महासभा, एड. अशोक यादव प्रदेश महासचिव यादव महासभा, जगदीश सिंह यादव पूर्व जनपद सदस्य डभौरा आदि नेताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के संयोजक सी.एल.सिंह यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अनु.जाति, जनजाति अल्पसंख्यक महासंघ रीवा ने किया आभार प्रदर्शन बीरभद्र सिंह ने किया, अन्त में जिला यादव महासभा के शहर अध्यक्ष श्री सूरज यादव के पिता के अचानक स्वर्गवास होने से 02 मिनट का मौन रख कर शोक सम्वेदना व्यक्त की गई।

Rewa news : रीवा के जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने थलसेना अध्यक्ष

Leave a Reply

Related Articles