मध्यप्रदेश

MP NEWS : हार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जीतू पटवारी पर बोला हमला

MP NEWS : कांग्रेस हाईकमान करे समीक्षा, तय होनी चाहिए जिम्मेदारी

 

 

 

MP NEWS : मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर इंडिया गठबंधन की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर हमला बोला है। अजय सिंह ने कहा है की आखिर क्या वजह रही है की बीते कुछ समय से लगातार पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता भाजपा ज्वाइन कर रहे है।

 

चुनाव तक नहीं लड़े प्रत्याशी

 

आपको बता दें की मध्यप्रदेश में बीजेपी ने जिस तरह से कांग्रेस को मात दिया है उससे कांग्रेस भी सन्न है, अजय सिंह राहुल ने कहा है की कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता अपने क्षेत्र से क्यों बाहर नहीं निकले. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ रही छिंदवाड़ा सीट में भी कांग्रेस पत्तों की तरह बिखर गयी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. हलाकि आरोप लगा रहे कांग्रेस नेता अजय सिंह भी अपने क्षेत्र सीधी से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को जीत नहीं दिला पाए।

 

पार्टी छोड़ने वालों की ना हो वापसी

 

अजय सिंह राहुल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि इनकी कभी भी कांग्रेस में वापसी न हो। उन्होंने कहा कि संकट के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले मतलब परस्त नेताओं की कांग्रेस में वापसी होनी ही नही चाहिए, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो।

 

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आखिर इस हार के पीछे प्रमुख कारण क्या हैं, इसकी व्यापक स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हार से कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश और निराश हैं, जो कि भविष्य के लिये ठीक नहीं।

 

 

 

उन्होंने कहा है कि आखिर पटवारी के कार्यकाल में बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन क्यों थामा। वहीं पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जा रहे नेता-कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये क्या कदम उठाये गये, इस पर भी चर्चा की जानी चाहिए।

 

Haldwani Violance live update in hindi, CM Pushkar singh dhami

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Related Articles