Newsरीवा

Rewa Mauganj News :लगातार बारिश से रीवा-मऊगंज में बिगड़े हालात, कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात

Rewa Mauganj News : रीवा और मऊगंज जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार बारिश और जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

नईगढ़ी क्षेत्र में कई गांवों का संपर्क प्रभावित

मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र के चन्देह, हरदी, तिवारिया सहित आसपास के गांवों में पिछले 4-5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण आसपास के गांवों को नईगढ़ी के मुख्य बाजार से जोड़ने वाले कई रास्ते पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।

 

https://www.facebook.com/reel/1060823646767336/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नईगढ़ी जनपद के करीब 30 से 40 गांवों का जनसंपर्क लगभग पूरी तरह बाधित हो गया है। कई गांवों के लोग अपने ही गांवों में फंसे हुए हैं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नईगढ़ी पहुंचने वाले तीन मुख्य मार्ग बंद

ग्रामीणों का कहना है कि नईगढ़ी पहुंचने वाले तीन प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद हो चुके हैं। फिलहाल सिर्फ एक रास्ता जुड़मानिया होते हुए खुला है, लेकिन इस मार्ग से करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित

लगातार बारिश के कारण खेतों में भी पानी भर गया है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो फसलों के साथ-साथ गांवों में भी स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से बंद मार्गों को जल्द से जल्द बहाल करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

लगातार बारिश ने रीवा और मऊगंज के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बढ़ा दी है। आने वाले समय में बारिश की स्थिति पर ही यह निर्भर करेगा किहालात सामान्य होते हैं या बाढ़ का संकट और गहराता है।

 

Rewa News : रीवा में उपमुख्यमंत्री ने धवजारोहण कर ली परेड की सलामी

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X