
Mauganj News : स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर जिले में स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों को 14 एवं 15 अगस्त की रात आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से रोशन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार भवनों में प्रकाश व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा अपने विभागीय बजट से वहन किया जाएगा।
संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिले के शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में आकर्षक एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Mauganj News : हर घर तिरंगा अभियान में निकाली जा रहीं तिरंगा रैलियाँ







