रीवा

Rewa news : रीवा कलेक्टर ने इन अपराधियों को दिया जिला बदर के आदेश, मचा हड़कंप

Rewa collector news : रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लिया गया फैसला 

 

 

 

Rewa news : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दर्जन भर से ज्यादा आदतन अपराधियों को लेकर रीवा कलेक्टर ने बड़ा आदेश दिया है। रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिभा पाल ने 13 आदतन अपराधियों को तत्काल जिला बदर के आदेश जारी कर दिया है। बताया गया कि इन अपराधियों को बार-बार समझाइस देने के बावजूद इनके कृत्य में सुधार नहीं हो रहा था , और स्थानीय लोगों में भय और आतंक व्याप्त था । लोकसभा चुनाव के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए और आम जनमानस की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ ना हो इसलिए यह आदेश जारी किया है।

 

 रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के प्रतिवेदन पर कार्यवाही 

 

जानकारी के अनुसार कहा गया है कि रीवा कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की है और इन अपराधियों को 1 वर्ष की अवधि के लिए रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी तथा सतना जिले की सीमाओं से बाहर रहना होगा । नियम का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 इन अपराधियों को किया गया है जिला बदर 

 

 

शिवम उर्फ शिवानंद पाण्डेय निवासी महिदल हाल मुकाम ढेकहा रीवा,

 

 

शिवा उर्फ मोहित यादव निवासी चोरहटा हाल मुकाम ढेकहा रीवा,

 

 

सचिन पाठक निवासी बरौली ठकुरान,

 

 

बिपिन पाठक निवासी बरौली ठकुरान,

 

 

विकास केशरवानी निवासी वार्ड क्रमांक 9 चाकघाट

 

 

तथा मोहम्मद रफीक उर्फ कल्लू निवासी गोरगांव 165 को जिला बदर के आदेश दिया है।

 

 

बृजेश उर्फ सोनू सिंह निवासी लौरी नम्बर एक,

 

 

पुष्पराज मिश्रा निवासी बधरी,

 

 

सौरभ सिंह निवासी तिलखन,

 

 

मोहित सिंह निवासी गभुआनी,

 

 

रवि शर्मा निवासी टीकर जकीरा टोला,

 

 

 

देवी लोनिया निवासी वार्ड क्रमांक 5 पुराना बस स्टैण्ड रीवा

 

 

तथा पंकज मिश्रा मनिकवार नम्बर दो को भी जिला बदर के आदेश दिए गए हैं।

Rewa loksabha : सांसद जनार्दन मिश्रा को सता रहा किस बात का डर? Part -1 

Rewa loksabha election 2024 : सांसद जनार्दन मिश्रा ने कैसे बनाया 10 साल में करोड़ो की प्रापर्टी, अभय मिश्रा ने उड़ाई सांसद की नींद!

 

 

Leave a Reply

Related Articles