Newsरीवा

REWA NEWS : बैजू धर्मशाला से निकलेगी भगवान भोलेनाथ भव्य बरात आज: सांस्कृतिक कार्यक्रम

MP REWA NEWS : विशाल भण्डारा पचमठा में विशालकाय नगाडा रहेगा विशेष आकर्षण का केन्द्र

REWA NEWS : रीवा,07 मार्च। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान  भोलेनाथ की भव्य बरात व्यंकट रोड़ रीवा स्थित बैेजू धर्मशाला के प्रांगण से दिनांक 8 मार्च 2024 (गुरूवार) को प्रातःकाल 9.00 बजे निकाली जावेगी। भोलेनाथ की बरात बैजू धर्मशाला से प्रारंभ होकर खन्ना चौराहा, व्यंकट रोड़, स्टेच्यू चौराहा, सांई मंदिर,चक्रधर सिटी,रसिया मोहल्ला, शिल्पी प्लाजा बी-ब्लाक से होते हुए  स्वागत भवन, प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा सिन्धी चौराहा, फोर्ट रोड़ होते हुए एस0के0स्कूल के पास से मुड़कर श्रमकल्याण केन्द्र के पास स्थित पचमठा आश्रम पहुॅचेगी जहां शिव-पार्वती का विवाह विधि विधान के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर पचमठा आश्रम में दोपहर 01 बजे से सांयकाल 5.00 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर इलाहाबाद के  तरूण चौपड़ा ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जावेगा।

 

 

जिसमें भजन गायक कुमार बादल प्रयागराज, रोमा चक्रवर्ती लखनऊ, पारूल नन्दा बनारस, द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जावेगा।तथा सारेगामापा एवं इण्डियन आयडल के ग्रुप के साथ कानपुर के बैण्ड, रानी लक्ष्मीबाई की वीर गाथा,भगवान नरसिंह अवतार की झांकी, अर्द्धनारेश्वर भगवान की झांकी, एवं राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इसी प्रकार चल समारोह में धर्मध्वजा, शहनाई,नगडिया, घोडा, बग्घी, बाबा महाकाल की पालकी, बाहुवली हनुमान जी की झांकी, झंकार धमाल, अमरनाथ गुफा की झांकी, रामेश्वरम पूजा की झांकी, अघोरी नृत्य, रावण हनुमान संवाद की झांकी, चलित आर्केष्ट्रा के साथ विश्व का सबसे बड़ा नगाडा (6 फिट ऊॅचा)मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात में चित्रकूट धाम से श्री श्री 1008 राजगुरू डॉ0 स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज, विशेष रूप से रीवा पधार रहे है। उनके दर्शनलाभ आमजनमानस को मिलेगा।

 

 

उक्त आशय की जानकारी शिवबरात आयोजन एवं जनकल्याण समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया गया है कि सम्पूर्ण कार्यक्रम के सुचारू रूप से  संचालन के पदाधिकारी को अलग-अलग दायित्व सौपें गये है। शिव बरात की व्यवस्था मनीष गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, सुशील वर्मा, संजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश  मिश्रा गुरू, लवकुश गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुरेश विश्नोई, प्रतीक पाण्डेय रमाकांत पुरवार,सुरेश  राय,सुमित गुप्ता, कृष्ण मुरारी मिश्रा, राजेश भल्ला, श्रीमती वंदना गुप्ता, संतोष गुप्ता, को  सौपा गया है। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था का दायित्व अनिल केशरी, सुनील अग्रवाल एड0, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, मोहित अग्रवाल,  इशू अग्रवाल,को सौंपा गया है। इसी  प्रकार भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था का दायित्व राजेन्द्र निगम,,दीपचन्द्र विश्वकर्मा, राकेश  गुप्ता छोटू, मोहित अग्रवाल, मनीष गुप्ता मन्टू, प्रिंस पुरवार निक्की मोदनवाल,वंशी साहू, सुमित अग्रवाल अग्रवाल,पियूष मिश्रा, राजेश साहू, प्रवीण मिश्रा, चन्दन कछवाहा,राहुल गुप्ता प्रदीप द्विवेदी को सौपा गया है।

 

 

विज्ञप्ति में आगे बताया किया आमजनमानस की सुविधा के लिए वाहन पार्किग की व्यवस्था खन्ना चौराहा के पास  रामलीला मैदान एवं कन्या हाईस्कूल घोघर में,  एस.के.स्कूल के पास गीतांजलि मैरिज हाल में, सोनी बिल्डिंग के पास खाली प्लाट में तथा श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में की गई है। साथ ही आमजनमानस से पचमठा आश्रम तक पहुॅचने के लिए चार पहिया वाहन की जगह दो पहिया वाहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

 

 

विज्ञप्ति के अंत में आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में शिवबरात में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने तथा भण्डारा प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है तथा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम से समुचित  व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

REWA NEWS : रमजान का पाक महीना 12 मार्च से प्रारंभ

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X