राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय

Lahsun Ka Sevan:सर्दियों में बीमारियों के लिए रामबाण है लहसुन का सेवन

सर्दियों के मौसम में जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वह बहुत जल्दी जुखाम बुखार और खांसी जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

इस मौसम में इन बीमारियों से बचने के लिए अक्सर लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।

Health tips भोपाल। हेल्थ टिप्स- सर्दियों के मौसम में जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वह बहुत जल्दी जुखाम बुखार और खांसी जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में इन बीमारियों से बचने के लिए अक्सर लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। यह माना जाता है लहसुन खाने से शरीर में गर्माहट रहती है और बीमारियों से भी बचाव होता है। इसलिए लोग अपनी सुविधा के अनुसार लहसुन का सेवन सर्दियों में करते है। आयुर्वेद विशेषज्ञ भी इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी बताते हैं । आयुर्वेद में कुल 6 रस होते हैं जिनमें से पांच रस लहसुन में मौजूद है जो इसे स्वास्थ्य के लिए वरदान बनाते हैं।

लहसुन खाने के फायदे:


आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो शरीर में पहुंचकर सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से बचाव करती है। दमा के मरीजों के लिए लहसुन खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। लहसुन खाने से लिपिड की मात्रा कम होती है । लहसुन को हृदय के लिए भी यह अच्छा माना जाता है। वहीं दूसरी ओर लहसुन से डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल होता है। यह जोड़ों का दर्द कम करता है साथ ही ड्राई स्किन, डैंड्रफ और बाल टूटने की समस्या से बचने के लिए लहसुन का तेल लाभकारी होता है।

ऐसे करें लहसुन का सेवन:

डॉ. प्रदीप भारद्वाज कहते हैं कि लहसुन को रोज सुबह खाली पेट खाना चाहिए। कच्चा लहसुन खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे, तो लहसुन की 3-4 कलियां लेकर उसे बारीक काटें और शहद में मिलाकर खाएं, इसके बाद एक ग्लास गुनगुना पानी पी लें। लहसुन की चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है। लहसुन की चटनी कब्ज खत्म करती है और भूख बढ़ाती है इसके सेवन से पाचन क्रिया भी तंदुरुस्त रहती है।

Rewa News: रीवा पहुंचे कवि Kumar Viswas, उमड़ी हजारों की भीड़

Leave a Reply

Related Articles