मध्यप्रदेश

MP WHEATHER : मानसून की दस्तक,कई जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवा

 

 

MP WHEATHER : मध्यप्रदेश में मानसून बारिश के लिहाज से अगले 48 घंटे बेहद अहम् है। मानसून का इंतजार अब ख़त्म होने वाला है। 19-20 जून को बालाघाट, डिंडौरी से प्रवेश कर मानसून आगे बढ़ेगा, और लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है। हालांकि आज मंगलवार को चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ और बढ़ती प्री-मानसून गतिविधि के कारण कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में भारी बारिश, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं। रेड अलर्ट जारी.
शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, निवाड़ी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना।
बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, हरदा, नर्मदापुरम, पन्ना, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, देवास, खंडवा, सीहोर, खरगोन, रायसेन सागर, दमोह, बैतूल, शहडोल, अनुपपुर और उमरिया में गरज के साथ बारिश।
रीवा, मऊगंज, छतरपुर, सतना, टीकमगढ़ और मैहर में गर्मी और लू।

 

 

मप्र मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है और उत्तर प्रदेश से मेघालय तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। साथ ही साउथ-वेस्ट सर्कुलेशन से नमी आ रही है, जिसके कारण 19 से 20 जून के बीच बालाघाट डिंडौरी के रास्ते मानसून प्रवेश करेगा, जिसके बाद मानसून तेज गति से आगे बढ़ेगा।

 

 

भोपाल, इंदौर जबलपुर और उज्जैन में 20 से 25 जून के बीच और ग्वालियर चंबल में 25 से 30 जून के बीच मानसून पहुंचने की उम्मीद है। इस बार जून से सितंबर तक चार महीनों में मप्र में 104 से 106 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। यह सामान्य से 4 से 6 फीसदी ज्यादा है। राज्य की औसत वर्षा 949 मिमी है।

Leave a Reply

Related Articles