मध्यप्रदेशराष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय

MP Portfolio news : मंत्रियों के विभाग का हुआ बंटवारा, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला(rajendra shukla)को मिला ये विभाग

MP portfolio news : डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा (JAGDISH DEVDA) को मिला वित्त विभाग

MP Portfolio news : मंत्रियों के विभाग का हुआ बंटवारा, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला को मिला ये विभाग

 

 

 

MP portfolio news : डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा (JAGDISH DEVDA) को मिला वित्त विभाग

, कैलाश विजयवर्गीय बने नगरीय विकास विभाग के मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल को मिला ग्रामीण विकास विभाग

 

 

Mp portfolio news live : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आख़िरकार शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राजभवन की तरफ से मंत्रियों के विभागों (mp minister portfolio ) का प्रकाशन गजट में कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव(cm mohan yadav) ने गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है। वहीं डिप्टी CM जगदीश देवड़ा को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। दूसरे डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ला (Rajendra shukla ) स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग मिला है। शिवराज सरकार में यह मंत्रालय प्रभुराम चौधरी के पास था।

 

मध्यप्रदेश के मंत्रियों को दिए गए ये मंत्रालय (MP MINISTERS PORTFOLIO LIST DOWNLOAD )

 

MP Portfolio news: Ministers' departments divided, Deputy CM Rajendra Shukla got this department

नाम                 पद                                  विभाग

  • डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री  :    जनसंपर्क, गृह, जेल, विमानन, औद्योगिक नीति, नर्मदा घाटी विकास, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, अन्य विभाग

 

  • जगदीश देवड़ा डेप्युटी सीएम वित्त विभाग, वाणिज्य कर, योजना आर्थिकी और सांख्यिकी

MP Portfolio news: Ministers' departments divided, Deputy CM Rajendra Shukla got this department

  • राजेंद्र शुक्ल डेप्युटी सीएम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

 

 

  • कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री नगरीय विकास, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य

 

 

  • प्रहलाद सिंह पटेल कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम

 

  • राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग

 

  • विजय शाह कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत और पनुर्वास

 

 

  • एदल सिंहकंसाना कैबिनेट मंत्री किसान कल्याण और कृषि

 

  • प्रद्युमन सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री उर्जा

 

  • तुलसी सिलावट कैबिनेट मंत्री जल संसाधन

 

  • गोविंद सिंह राजपूत कैबिनेट मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

 

 

  • विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता

 

  • इंदर सिंह परमार कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास

 

  • राव उदय प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री परिवहन, स्कूल शिक्षा

 

  • करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री राजस्व

 

  • नारायण सिंह कुशवाहा कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिक और खाद्य प्रसंस्करण

 

  • संपतिया उईके कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

 

  • निर्मल भूरिया कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास

 

  • नागर सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण

 

  • चैतन्य काश्यप कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम

 

  • राकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा

 

  • कृष्णा गौर स्वतंत्र प्रभार मंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण

 

  • धर्मेंद्र लोधी स्वतंत्र प्रभारी मंत्री संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व

 

  • दिलीप जायसवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग

 

  • गौतम टेटवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार

 

  • लखन पटेल स्वतंत्र प्रभार मंत्री पशुपालन एवं डेयरी

 

  • नारायण सिंह पंवार स्वतंत्र प्रभार मंत्री मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास

 

  • राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास

 

  • प्रतिमा बागरी राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास

 

  • दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण

 

  • नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

राजेंद्र शुक्ला को नहीं मिला गृहमंत्री का पद

 

आपको बता दें की शुरुआत में सूत्रों के मुताबिक पता चला था की डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला (Deputy CM RAJENDRA SHUKLA ) को गृह मंत्रालय दिया जायेगा। लेकिन बाद में जब सूची जारी की गई तब पता चला की मुख्यमंत्री मोहन यादव गृह विभाग अपने पास ही रखें हुए है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई(mp cm mohan yadav )

 

मंत्रिपरिषद के सभी माननीय मंत्री साथियों को विभागों की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर, स्वर्णिम मध्यप्रदेश के संकल्प को सिद्ध करेंगे।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में हम सभी अपने प्रदेश की प्रगति को नई गति देंगे और विकास तथा जनकल्याण की प्रत्येक गारंटी को पूर्ण करेंगे।

Rewa accident news:रीवा में बाइक सवार दो लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Leave a Reply

Related Articles