
मध्यप्रदेश के मंडला का है पूरा मामला
MP NEWS /Mandala: मध्यप्रदेश में सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए आदिवासी समाज के 38 गांवों के लोग ग्राम इंद्रा में जुटे।
आयोजित हुई सभा (MP NEWS)
गोंगपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम की पुण्यतिथि पर हुए इस कार्यक्रम में कई अहम निर्णय लिए गए। सभा में पहुंचे समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा सादगी भरा जीवन जीता आ रहा है।
हमें अपनी मूल आदिवासी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए। पुराने रीति-रिवाजों में कुछ नई परंपराएं आ गई हैं, इनसे लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। फिजूल खर्च वाली परंपराएं जो हमारी नहीं है, उसे समाज से निकालना होगा।
प्रथा बंद करने का निर्णय (MP NEWS )
बैठक में जन्म-मरण, शादी-विवाह, रीति रिवाज को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें चंगेरा प्रथा बंद करने पर जो दिया गया। शादी विवाह में जयमाला और डीजे के प्रयोग को बंद करने का निर्णय लिया। सामाजिक कार्यक्रम में शराब प्रतिबंधित की। व्यवहार में जो कपड़े दिए जाते हैं, उनके स्थान पर नकद राशि देने की बात कही गई, ताकि अनुपयोगी कपड़ों के स्थान पर संबंधित व्यक्ति को आर्थिक मदद मिल सके।
गोंड महासभा समाज में सुधार लाने के लिए दादा हीरा सिंह मरकाम ने जन चेतना जागरूकता फैलाई थी। उन्हीं के बातों पर ध्यान केंद्रित कर ग्रामीण जनों तक फैला रहे हैं। -रम्मू सिंह
कुलस्ते, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष युवा पीढ़ी बाहरी परंपरा को जोड़ रही है। इससे सामाजिक कार्यक्रम कराने वालों पर भार आ रहा है। लोग संस्कृति से दूर भाग रहे हैं। डीजे, विवाह में जयमाला जैसी परंपरा का बहिष्कार करना होगा। – हरदयाल भवेदी, गोंगपा ब्लॉक अध्यक्ष, मोहगांव
ALSO READ THIS ARTICLES
Rewa crime:देवर के प्यार में पागलभाभी ने किया पति की निर्मम हत्या.. ऐसे हुआ खुलासा
Malaika Arora Photos ने अपनी अदाओ से ढहाया कहर,रात में थक जाते है अर्जुन कपूर