मध्यप्रदेश

MP NEWS : मंदिर परिसर में मिला गोवंश का अंग, वबाल मचने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

MP NEWS :रतलाम जिले के जावरा में प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

 

 

MP RATLAM NEWS : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में शुक्रवार को मंदिर परिसर में किसी असामाजिक तत्वों ने गोवंश का टुकड़ा फ़ेंक दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में खासा नाराजगी देखी गई। और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं नामजद दो आरोपी सलमान और शाकिर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद दोपहर तक मामला थोड़ा शांत हुआ।

MP RATNAM NEWS

फिलहाल हंगामा को देखते हुए डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर राजेश बाथम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने जावरा में कमान संभाली। दोनों आरोपियों के मकान निर्माण को तोड़ा गया। इसके बाद में अब जावरा में शांति का माहौल नजर आ रहा है। लेकिन अभी भी कुछ प्रदर्शनकारी जावरा शहर थाने पर जमे हुए हैं,

उधर जावरा विधायक राजेंद्र पाण्डेय ने कहा की पूरी घटना के पीछे किसी बड़े षड़यंत्रकारी का हाँथ है जो शहर की फिजा को बिगाड़ना चाहता है। पुलिस की कार्यवाही के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरवाजी की घटना को अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया है। पुलिस को कुछ जगह आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

 

बता दे कि जावरा हुसैन टेकरी के कारण मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मुख्यमंत्री के मनसा अनुरूप कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जो घटनाक्रम हुआ है जावरा की जगनाथ मंदिर में इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। पुलिस एवं प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। लॉयन ऑर्डर की स्थिति के लिए 24 बटालियन जावरा के कमांडेंट अमित तोलानी पुलिस वालों के साथ में चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखे है। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए पूरे जावरा शहर को सीसीटीवी सर्विलेंस पर डाला जाएगा।

REWA NEWS : सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती की द्वितीय चरण की परीक्षा 2 जुलाई से

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X