मध्यप्रदेश

Katni news : 4 अक्टूबर को भारत सरकार, पशुपालन एवं डेयरी विभाग का दल मध्यप्रदेश आएगा

Katni news : केंद्रीय योजनाओं के अमल का मूल्यांकन करेगा

 

 

Katni news : कटनी – केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु भारत सरकार, मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गठित राष्ट्रीय निगरानी दल मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर 4 अक्टूबर को भोपाल आएगा। यह दल मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के मैदानी स्तर पर अमल का आकलन एवं मूल्यांकन करेगा। साथ ही शासकीय योजनाओं के विषय में पशुपालकों तथा हितग्राहियों के सुझाव एकत्रित करेगा और योजना क्रियान्वयन के मापदंडों, गुणवत्ता और परिणाम को मापेगा।

MOHAN YADAV IN REWA

 

 

 

 

 

डॉ. ई. रमेश कुमार, प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय दल द्वारा प्रमुख रूप से राष्ट्रीय गोकुल मिशन (त्ळड), राष्ट्रीय पशुधन मिशन (छस्ड), राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (छच्क्क्) , पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (छ।क्ब्च्) का मूल्यांकन किया जायेगा। दल में डॉ. अजय के. गहलोत, सेवानिवृत्त कुलपति, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, डॉ. रिषिपाल सिंह, सेवानिवृत्त डायरेक्टर, नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल, डॉ. आंगन निरूला, सेवानिवृत्त जनरल मेनेजर. ओ.एन.जी.सी., डॉ. प्रदीप सारस्वत, सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक, पशुपालन विभाग, श्री जगत हजारिका, एडवाइजर सांख्यिकी एवं श्री व्ही.पी. सिंह, सहायक संचालक, सांख्यिकी शामिल हैं।

 

Satna News : कार्यकाल में कुशल प्रशासनिक क्षमता और दक्षता का परिचय दिया-कलेक्टर

 

 

Leave a Reply

Related Articles