सीधी

SIDHI NEWS : गंगोत्री रिसार्ट में भगवान भोलेनाथ की हुई प्राण प्रतिष्ठा

MP SIDHI NEWS : पंच दिवसीय भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव में उमड़े हजारों श्रद्धालु

 

SIDHI NEWS : सीधी। शहर के गंगोत्री रिसार्ट में पंच दिवसीय भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आज समापन हो गया। महा महोत्सव के दौरान गंगोत्री रिसार्ट में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच काशी एवं प्रयाग से आये वैदिक विद्वानों ने करायी।
मालूम रहे कि गंगोत्री रिसोर्ट में पंच दिवसीय भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव अभियान का शुभारंभ 3 जुलाई से किया गया था। धार्मिक कार्यक्रम के प्रथम दिन गायत्री मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुये गंगोत्री रिसार्ट पहुंची। यहां पर पंचांग पूजन देव आह्वान किया गया। भगवान भोलेनाथ का जल अधिवास वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच कराया गया। व्यवसायी सतीश गुप्ता द्वारा पंच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में सपत्नी सहभागिता प्रदर्शित की गई। महा महोत्सव के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते रहे। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की एवं भगवान भोलेनाथ का आशिर्वाद प्राप्त किया। उक्त धार्मिक कार्यक्रम की धूम लगातार आज पांचवे दिन तक बनी रही। आज इसका समापन हुआ।

MP SIDHI NEWS
भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा में हुआ भंडारे का आयोजन

गंगोत्री रिसार्ट में पंच दिवसीय भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। भण्डारा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भण्डारा के आयोजन के लिये व्यापक इंतजाम किये गये थे, जिससे किसी भी श्रद्धालु को भण्डारा का प्रसाद ग्रहण करने में असुविधा न हो। इसके लिये आयोजकों की ओर से काफी संख्या में कार्यकर्ता तैनात किये गये थे।

बाबा का नगर भ्रमण एवं देव मिलन का हुआ कार्यक्रम

गंगोत्री रिसार्ट में पंच दिवसीय भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव के चौथे दिवस शनिवार को बाबा का नगर भ्रमण एवं देव मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवलिंग को लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान शहर के सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जाकर देव मिलन कराया गया। नगर भ्रमण एवं देव मिलन का कार्यक्रम घंटों चलता रहा। जिसमें श्रद्धालु पूरे धार्मिक भाव के साथ शामिल रहे।

Rewa new Commissioner : रीवा संभाग के नवागत कमिश्नर BS जामोद ने ग्रहण किया पदभार

Leave a Reply

Related Articles