रीवा

Rewa news :गुढ़ में सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा! कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

 

 

Rewa News। गुढ़ की सड़कों पर आवारा मवेशी का डेरा है। मुख्यमंत्री और कलेक्टर के आदेश के बाद भी शहर की सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर जगह-जगह आवारा मवेशी देखने को मिल जाएंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आदेश जारी कर 15 दीनों के भीतर आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त के साथ ही सभी एसडीएम को और सीएमओ सहित स्थानीय प्रशासन को दिए थे। लेकिन कलेक्टर के आदेश का पालन होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

Rewa news :गुढ़ में सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा! कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

 

 

 

कलेक्टर के इस आदेश को 10 दिन से अधिक समय हो चुका है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के द्वारा मवेशी तो दूर शहर तक में इनका कोई सही इंतजाम नहीं किया गया। लिहाजा शहर में जगह-जगह पर आवारा मवेशी आवा गमन को बाधित कर रहे हैं। साथ ही दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं।

 

 

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए मुसीबत बने आवारा मवेशी

 

 

उधर ग्रामीण क्षेत्र में यह आवारा मवेशी किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके हैं। किसान ने बताया कि आवारा पशु खेती को पूरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। किसान दिन रात मेहनत कर फसल तैयार करता है। लेकिन आवारा मवेशी चंद समय में ही खड़ी फसल को बर्बाद कर देते हैं। जिससे किसानों को खेती से लागत तक निकलना मुश्किल हो जाता है। किसान करे तो क्या करें वह मजबूर और परेशान है। किसान आवारा पशुओं से खेती के बर्बाद होने की सूचना समय-समय पर जिला प्रशासन को देते रहे हैं। लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकल गया है।

 

Rewa news : रीवा के गुढ़ सोलर पैनल के नीचे मिली लाश! पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी, हाथ में करंट के निशान

Leave a Reply

Related Articles