मध्यप्रदेशरीवा

Rewa news: नवीन कानूनों के संबंधों में दी गई जानकारी 

 

 

Rewa news: नवीन कानूनों के संबंध में लोगों को जानकारी देने तथा जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि तीनों कानून भारतीय मूल्यों पर आधारित है। इन्हें लागू करने के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृह मंत्री को साधुवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व कमिश्नर गोपालचन्द्र डाड, पुलिस महानिरीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार, डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह उपस्थित रहे।

Rewa news

 

 

पूरे प्रदेश में आज एक जुलाई से तीन नवीन कानून लागू कर दिये गये। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को आज से लागू किया गया। भारतीय न्याय व्यवस्था के तहत लागू नवीन कानूनों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिये जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल तथा एसडीएम, संजय जैन सहित तहसीलदार व थाना प्रभारी की उपस्थिति में सोहागी थाना में आमजनों को नवीन कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में एसडीएम गुढ़ अनुराग तिवारी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में गुढ़ में, तहसीलदार मनगवां, बैकुण्ठपुर सहित शासकीय महाविद्यालय सेमरिया में जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को नवीन कानूनों की जानकारी दी गईहै।

 

 

प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली टीएल बैठक आज सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

REWA TRS NEWS : टी.आर.एस. कालेज में प्रारंभ हुआ त्रि-दिवसीय दीक्षारंभ समारोह

Leave a Reply

Related Articles