Rewa News : दो लोगों के विवाद में व्यक्ति को जिन्दा जलाने की कोशिश
Rewa news : हमले में बुरी तरह झुलसा व्यक्ति

Rewa News :मध्यप्रदेश के रीवा जिले में दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद ने बड़ा विवाद उत्पन्न करा दिया और बात एक दूसरे को जान से मारने तक पहुँच गयी। बताया गया की एक व्यक्ति ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर जिन्दा जलाने की कोशिश की, जिसमे व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। जिसका इलाज रीवा के संजय गाँधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हमले में घायल विद्यानन्द चौधरी के भाई ने बताया की मेरा भाई गाँव के ही रहने वाले राजेश चौधरी के साथ
छिजवार गया हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक दोनों पहले पास के ही शराब ठेके में गए हुए थे। उसके बाद ही दोनों का विवाद हुआ, जिस बीच राजेश ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर विद्यानन्द पर छिड़क कर आग लगा दिया जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
बताया गया की घायल व्यक्ति घरों में लाइट फिटिंग का कार्य करता था, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पूँछ ताछ कर घटना की जाँच कर रही है।
Rewa crime : पिता ने ही लूट लिया अपनी बेटी की इज्जत







