विंध्यसतना

Satna News : टाउन हॉल सतना में “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” का शुभारंभ

 

   Satna News : नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri शुक्रवार को टाउन हॉल सतना में आयोजित “शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026” के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री Yogesh Kumar Tamrakar, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री रितिका दुबे, खेल अधिकारी श्री एसपी तिवारी, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री के. के. शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि यह योजना युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने और अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

 

 

 

 

राज्यमंत्री ने कहा कि यह 45 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण योजना प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर युवक-युवतियों को सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे और उनमें अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास होगा। कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, और ऐसे प्रशिक्षण अभियान युवाओं के सपनों को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

 

 

 

 

 

महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि दुनिया में कई ऐसे देश है। जहां के सभी नागरिकों को युवा अवस्था में ही सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। देश में कई बेटियां सुरक्षा और सशस्त्र बलों में शामिल होकर अपने शौर्य का परचम लहरा रही है। रीवा और सतना की बेटी अवनी चतुर्वेदी फाइटर प्लेन चला रही है। उन्होंने बालक-बालिकाओं में सैन्य बलों की वीरता और शौर्यता के उदाहरण देते हुए उत्साह जगाया। शौर्य संकल्प योजना के तहत सतना जिले में पिछडा वर्ग के 100-100 बालक-बालिकाओं को पृथक-पृथक 45 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक बालक को 1000 और बालिकाओं को 1100 रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। आवासीय भोजन एवं अन्य व्यवस्थायें शासकीय रूप से उपलब्ध कराई जायेंगी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने प्रशिक्षण के लिए चयनित 5 बालक और 5 बालिकाओं को पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी प्रदान की।

 

Sidhi News : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

 

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X