मध्यप्रदेशसीधी

Sidhi में मंदिर पुजारी की हत्या, महाशिवरात्रि के दिन पसरा मातम

 

Sidhi news : सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी, 75 वर्षीय इन्द्रभान द्विवेदी की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन्द्रभान द्विवेदी रोज की तरह सुबह पूजा-पाठ के लिए अपने घर से मंदिर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कुसमी तहसील रोड पर पहुंचे, तभी अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

 

हमला इतना अप्रत्याशित था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पुजारी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

प्रारंभिक जांच में 55 वर्षीय लाला केवट को हत्या का आरोपी बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से आरोपी को घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

 

हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

इलाके में तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश

इन्द्रभान द्विवेदी लंबे समय से मंदिर में सेवा दे रहे थे और सीधी जिला के कुसमी क्षेत्र में उन्हें एक सम्मानित धार्मिक व्यक्ति माना जाता था। उनकी हत्या से पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया और कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की स्थिति भी बन गई है।

 

Rewa Mumbai स्पेशल ट्रेन के फेरे 26 जून तक बढ़ाए गए, दोनों दिशाओं में 17-17 अतिरिक्त ट्रिप

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X