REWA NEWS : रीवा विधान सभा क्षेत्र में हुऐ ओला वृष्टि से हुऐ फसल नुकसानी का मिले मुआवजा राशि
MP REWA BREAKING NEWS

REWA NEWS : रीवा 16 फरवरी 2024। कांग्रेस नेता रामकीर्ति शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में मांग करते हुऐ कहा कि रीवा विधानसभा क्षेत्र में हुऐ ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों की फसल नुकसानी की जांच सर्वे कार्य जल्द से जल्द कराया जाना चाहिए, सर्वे में पात्र किसानों को मुआवजा राशि सरकार द्वारा दिया जाए,
क्योंकि किसान कर्ज लेकर खेतो की जुताई और बुबाई करके आर्थिक स्थिति से कमजोर हो जाता है और फसल कि पैदाबार से अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर पाता है लेकिन आचनक हुऐ ओला वृष्टि से से कई किसान रीवा विधान सभा क्षेत्र के प्रभावित हुऐ हैं मुख्य रूप से सब्जी उत्पादक किसान अत्याधिक रूप से प्रभावित दिखा है,
रीवा विधान सभा क्षेत्र कि ग्राम पंचायत भटलो में कांग्रेस नेता रामकीर्ति शर्मा ने स्थानीय किसानों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना ओला वृष्टि से हुई नुकसानी को देखा और प्रदेश की सरकार से मांग करते हुए कहा कि सर्वे कार्य शीघ्र होना चाहिए किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा राशि सरकार को देना चाहिए क्योंकि किसान देश की रीढ है देश की रीढ कमजोर नही होनी चाहिए।
Rewa news : रीवा में कार्यक्रम में जा रहें युवकों से लूट