सीधी

Sidhi News Today : हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ मां सरस्वती पूजन एवं वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम।

Sidhi Madhyapradesh News : सीधी। जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजडिहा में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती पूजन एवं वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
जिसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने भाव विभोर होते नजर आए।

sidhi madhyapradesh

विद्यालय की नींव रखने वाले विद्यालय के पूर्व प्राचार्य पंडित राम भुवन शुक्ला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत किया एवं उन्होंने जनप्रतिनिधियों के समक्ष विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके जिसको लेकर आवश्यक संसाधनों एवं अतिरिक्त कक्ष सहित बालिका शौचालय की बात रखें थे।

जहां बीजेपी नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पति रामजी सिंह सभा को संबोधित करते हुए मांग को लेकर त्वरित रूप मे विद्यालय को बड़ी सौगात देने की घोषणा किए है। आगे उन्होंने कहा कि हम जिले के समस्त विद्यालय में शासन के द्वारा चलाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करूंगा ।

वही सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ल भी विद्यालय को त्वरित रूप में बच्चों के लिए बैठक व्यवस्था के लिए टेबल कुर्सी उपलब्ध कराने की बात कही है साथ ही विद्यालय को हाएर सेकंडरी विद्यालय की नई बिल्डिंग भवन 1 वर्ष के अंदर उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी व वरिष्ठ संविदा कार जिवेद्र सिंह लल्लू बच्चों को मिठाई खाने के लिए ₹5000 की राशि दिए हैं साथ ही विद्यालय प्रबंधन को हर संभव मदद दिलाने की बात कहे है।

उक्त कार्यक्रम में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, वरिष्ठ संविदा कार वा वरिष्ठ समाजसेवी जिवेद्र सिंह लल्लू,

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, समाजसेवी व बीजेपी नेता रामजी सिंह, एवं विद्यालय प्रबंधन के समस्त शिक्षक शिक्षिका छात्र
-छात्राएं एव आगंतुक गण उपस्थित रहे।

Sidhi News :भाजपा पार्षद के भाई ने किया युवक पर जानलेवा हमला

sidhi, #madhyapradesh,

Related Articles

CLOSE X