सीधी

SIDHI NEWS : विश्व सिकल सेल दिवस पर सिकल सेल एनीमिया हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SIDHI NEWS ; स्वास्थ्य शिविर में सिकल सेल एनीमिया हेतु स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

 

SIDHI NEWS : विश्व सिकल सेल दिवस पर सिकल सेल एनीमिया हेतु जागरूकता कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में अटल आडोटोरियम सीधी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिंडोरी से उपराष्ट्रपति महोदय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों में सिकल सेल एनीमिया की जांच की गई तथा मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

SIDHI NEWS

कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लोगों को सिकल सेल एनीमिया के विषय में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई जे गुप्ता ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत रक्त विकार के रोग का एक रूप है इसमें लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बदल जाता है जो रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करती हैं।

 

शुरुआती पहचान और नए उपचारों की बदौलत सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लगभग आधे लोगों का जीवन बचाया जाना संभव हो पाया है। यह बीमारी पीड़ित लोगों को उनके जैविक माता-पिता से विरासत में मिलती है। इसमें सामान्य लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करने वाला जीन बदल जाता है। जिन लोगों को दोनों जैविक माता-पिता से यह जीन विरासत में मिलता है उनमें सिकल सेल एनीमिया होता है जिन लोगों को एक जैविक माता-पिता से यह जीन विरासत में मिलता है उनमें सिकल सेल विशेषता होती है। डॉ गुप्ता ने यह भी बताया कि लोगो में सिकल सेल रोग या सिकल एनीमिया के बिना भी सिकल सेल विशेषता हो सकती है, रक्त परीक्षण करवा कर ही सिकल सेल एनीमिया का पता लगाया जा सकता है।

 

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई जे गुप्ता, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ डीके द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी तथा नागरिक गण उपस्थित रहे।

REWA NEWS : शहर कांग्रेस कमेटी ने सॉई मन्दिर मे गरीबों को मिष्ठान वितरण कर मनाया राहुल गांधी का 54वां जन्मदिवस

Leave a Reply

Related Articles