REWA TRS COLLEGE NEWS : ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय, रीवा में गुरु पूर्णिमा उत्सव का समापन गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान और नवाचार की दिशा

REWA TRS COLLEGE NEWS :शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव के भव्य आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुई। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों के बीच गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करना और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त
करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी के द्वारा की गई। समापन समारोह के मुख्य वक्ता डॉ रामेश्वर पांडे एवं विशिष्ट वक्ता डॉ. सी.एम. मिश्रा थे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. निवेदिता टेम्भरे तथा सफल संचालन प्रोफेसर अखिलेश शुक्ल के द्वारा किया गया।
प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी ने अपने उद्बोधन में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का त्योहार हमें अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन छात्रों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और ज्ञान की महत्ता को बढ़ावा देते हैं। संयोजक डॉ. निवेदिता टेम्भरे तथा प्रो. संस्कार पाण्डेय द्वारा योग के आसनों तथा योग निद्रा का अभ्यास कराया गया। मुख्य वक्ता डॉ. रामेश्वर पाण्डेय ने गुरु के आदर्शः प्रमुख गुरुओं की जीवन गाथा और उनके शिक्षण सिद्धांत” विषय पर अपना विचार प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने प्रमुख गुरुओं के जीवन और उनके
शिक्षण सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। डॉ. सी.एम. मिश्रा ने शिक्षा में नवाचारः आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार की भूमिका और उसकी आवश्यकता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा में नवाचार अनिवार्य हो गया है क्योंकि तेजी से बदलती दुनिया में छात्रों को अद्यतन ज्ञान और कौशल प्रदान करना आवश्यक है। संगीत विभाग के छात्र और छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय लोक गीत कजरी और झूला का शानदार प्रदर्शन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नागेश त्रिपाठी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय एवं जनभागीदारी समिति के शिक्षक, कार्यालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Rewa news : रीवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल