REWA NEWS : आज 23 जुलाई को रीवा आऐगीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष
MP REWA CONGRESS NEWS : महिलाओं को जिंदा गाड़ने का मामला तूल पकड़ रहा

REWA NEWS : मंनगवा थाना क्षेत्र के गंगेव चौकी अन्तर्गत हिनौता गांव में महिलाओं को जिंदा गाड़ने का मामला तूल पकड़ रहा है, प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पांडे पूर्व विधायक शीला त्यागी जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा शहर अध्यक्ष तारा
त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष किरण सिंह अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात करते हुए न्याय दिलाने की बात कही है उक्त घटना को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल 23 जुलाई को रीवा पहुंच रही है एसपी रीवा से मिलकर आरोपियों की
शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करेगी रीवा जिले में महिला अत्याचार सर्वाधिक किया जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है यह घटना नारी शक्ति को झकझोर देने वाला है पूरे नारी जगत का अपमान है। आरोपियों को बचाने पर लगी है पुलिस वही महिला कांग्रेस नेत्रियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए उनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।
Rewa news : रीवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल