Rewa news: राजेंद्र शुक्ला ने किया फ्लाईओवर का निरिक्षण
Rewa news: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला कई कार्यक्रम में हुए शामिल

Rewa news:मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आज सिरमौर चौराहा स्थित निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया एवं त्वरित गति से निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों व स्टाफ को निर्देशित किया।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में पौधारोपण अभियान का किया शुभारंभ। लक्ष्मणबाग परिसर में प्लांट एडॉप्शन कैंपेन एवं पोषण वन की स्थापना की जाएगी। इस दौरान परिसर में साढ़े तीन हजार फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित रीवा के साथ अब हरा भरा क्लीन व स्वस्थ्य शहर बनाने का अभियान प्रारंभ हो गया है।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग परिसर में स्थित संकट मोचन श्री हनुमान जी का दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला में गौ पूजन कर गायों को खाना खिलाया तथा उनको दुलार किया।
Rewa news : जिला निर्वाचन अधिकारी ने चार बीएलओ को किया सम्मानित