रीवा

REWA NEWS : 22 जुलाई को होने वाले युवा कांग्रेस के जंगी प्रदेश की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

REWA NEWS : युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनूप सिंह चन्देल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नितेन्द्र दर्शन सिंह यादव से सीधी दौरे मे जाते समय होटल चन्द्रलोक मे अल्प समय के लिये युवा कांग्रेस जिला रीवा के पदाधिकारियों ने

 

मुलाकात की, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष  ने देश मे हुये ‘‘नीट परीक्षा पेपर लीक एवं म0प्र0 मे नर्सिंग घोटाले‘‘ को लेकर आगामी 22 जुलाई को रीवा स्थित सिरमौर चौराहा मे होने वाले वृहद कार्यक्रम एवं जिला मुख्यालय का घेराव करने को लेकर म0प्र0 दिशा निर्देश दियें।

 

प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व रीवा लोकसभा प्रभारी डॉ0 रश्मी सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनूप सिंह चन्देल ने कहा कि आज 19 जुलाई को युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उर्रहट रीवा मे समय दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेगें।

 

REWA NEWS : इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला ताजिये का जुलूस, जगह-जगह लंगर शर्बत ढोल अखाड़ो ने दिखाए करतब

Leave a Reply

Related Articles