रीवा

REWA NEWS : महिलाओं को जिन्दा गाड़ने पर सियासत गरमाई, महिलाओं के ऊपर अत्याचार दिल को दहला देने वाला विभा पटेल पुलिस अधीक्षक रीवा को सौंपा ज्ञापन

rewa news : मुरूम से दवा कर हत्या का प्रयास करने वालों के खिलाफ दर्ज हो मामला

REWA NEWS : मनगवां विधानसभा क्षेत्र के गंगेव चौकी अन्तर्गत हिनौता गांव की घटना राष्ट्रीय स्तर पर रोंगट खड़ी कर देने वाली घटना हिला कर रख दी है। जिसको लेकरके आल इंण्डिया महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देशन में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल जी रीवा पहुंची। जहां उन्होंने पीड़ितों को देखने अस्पताल गई उनका हाल-चाल जान कर हैरानी व्यक्त करते हुये कहा कि यह मौत का मंजर था दवंगों द्वारा महिलाओं को जिन्दा गाड़ने का कार्य किया गया पीड़ित परिवार काफी भयभीत है शासन/प्रशासन द्वारा घटना को मुरूम गिरने से हुई घटना बता कर आरोपियों को बचाने का कार्य कर रही है। और सभी महिलाओं को लेकर प्रदर्शन करते हुये पुलिस अधीक्षक रीवा को ज्ञापन सौप कर कार्यवाही की मांग की और कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला पंजीवद्ध किया जाना चाहिए। भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

REWA CONGRESS

 

वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा है कि यह घटना मध्यप्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को हिला कर रख दिया है। लाडली बहनों के नाम पर सरकार डिढोरा पीट रही है। दूसरी तरफ महिलाओं को जिन्दा गाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कोई देख-रेख एवं सुनने वाला नहीं हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय ने उक्त घटना को लेकर आक्रमक दिखी उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा है कि भाजपा की सरकार में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं, इस घटना से पूरी नारी जगत सक्ते में हैं। महिलाओं के प्रति यह सरकार गम्भीर नहीं है। पूरे प्रदेश में महिला अत्याचार नं.-1 पर है।

 

 

भाजपा सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाना आवश्यक है। पीड़ितों स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा मुहैया कराई जाय नहीं तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा वहीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुये कहा है कि ऐसी घटना सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में ही होना सम्भव है मनगवां की पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है जिम्मेदार अधिकारी द्वारा हत्या के प्रयास के मामले को लीपा-पोती करने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने सरकार को कटघरे में खड़े करते हुये कहा है कि इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस घटना की निष्पक्ष जांच किया जाना आवश्यक है।

 

 

वहीं शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने सरकार को घेरते हुये कहा है कि महिलाओं का अपमान हम सब का अपमान है उक्त घटना की निष्पक्ष जांच किया जाना आवश्यक है। पीड़ितों को न्याय दिलाना हम सब की जिम्मेदारी है ज्ञापन सौपने वालों में से प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय, लोकसभा प्रत्याशी नीलम मिश्रा, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बविता साकेत जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव ममता तिवारी, प्रदेश सचिव बंदना श्रीवास्तव, सेवादल पूर्व अध्यक्ष अरूणा तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष शैलजा गुप्ता, उत्पीड़न प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रभा सोहगौरा, ब्लाक अध्यक्ष किरण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रीता पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष अनुराधा साकेत, ब्लाक अध्यक्ष जया मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय, प्रवक्ता राखी पाण्डेय, देवती वर्मा, नीलम पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा, वरिष्ट नेत्री सुशीला कुशवाहा, सोनू रावत, समीमबानो, आशा विश्वकर्मा, सुनीता मिश्रा सहित आदि शैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Related Articles