Mp rewa sidhi news:मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है| कमलेश्वर पटेल को( CWC) का सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है| CWC का सदस्य बनने के बाद कमलेश्वर पटेल रीवा आ चुके हैं जहां समर्थको ने उनका जोरदार स्वागत किया है| शहर के जगह-जगह पर स्वागत किया जा रहा है| रीवा जिले में कांग्रेस के नेताओं द्वारा कमलेश्वर पटेल के रीवा आगमन पर उनको सम्मानित किया जा रहा है|
कमलेश्वर पटेल पहुंचे मैहर मां शारदा के किए दर्शन
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बनने के बाद कमलेश्वर पटेल भोपाल से मैहर पहुंचे उन्होंने मां शारदा भवानी के दर्शन किया |इसके बाद वह अमरपाटन होते हुए रीवा पहुंचे रीवा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वृंदावन गार्डन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया| जिसमें कांग्रेस के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे|
विंध्य में कमलेश्वर पटेल का बढा कद
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी में सदस्य के तौर पर कमलेश्वर पटेल शामिल हुए हैं |जिससे उनका विंध्य क्षेत्र में उनका कद कद बढ़ गया है| कमलेश्वर पटेल अजय सिंह राहुल से कांग्रेस में उनका ज्यादा हो गया है |अजय सिंह राहुल विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे |लेकिन कुछ वर्षों से उनकी जगह पर कमलेश्वर पटेल का कद काफी बढ़ गया है |कमलनाथ सरकार में पंचायत मंत्री के रूप में कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस पार्टी में अपनी धाक जमाई है |अब उन्हें कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है |जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस के लिए कमलेश्वर पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है|
REWA NEWS BREAKING :रीवा पहुंचे शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना की जारी करेंगे तीसरी क़िस्त !
Rewa news:पिस्तौल लहराते युवक का वीडियो हुआ वायरल पुलिस जांच में जुटी
One Comment