रीवा

Rewa News : रीवा में 'नटवरलाल' ने स्कीम के नाम पर लोगों से ठगे करोड़ो रूपये

Rewa news : कियोस्क संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

 

 

Rewa news : मध्यप्रदेश के रीवा में गिरफ्तार किये गए कियोस्क संचालक के द्वारा लूट की राशि करोड़ो में पहुंच गयी है। स्कीम के नाम पर लोगों से पैसा वसूलता था और कमीशन देकर फुरसत हो जाता था.

 

 

चोरहटा थाने के करहिया में कियोस्क सेंटर संचालित करने वाले आरोपी सूर्यप्रकाश द्विवेदी निवासी पैपखार थाना रायपुर कर्चुलियान हाल मुकाम गायत्री मंदिर के पास को पुलिस ने गिरतार किया था। आरोपी ने लोगों को अच्छा कमीशन देने का झांसा देकर रुपए ऐंठे थे। उसकी बातों में आकर कई लोगों ने रुपए लगाए।

 

कियोस्क नये लोगों से पैसा लगवाता और कमीशन देकर बाकी पैसों से गुलछर्रे उड़ाता था। स्कीम में इन्वेस्ट करने वाले खुश थे की कमीशन भी मिल रहा है और निश्चित समय बाद मूलधन के साथ अच्छा रिटर्न्स मिलेगा, लेकिन कियोस्क संचालक की पोल तब खुल गयी, जब नये लोग स्कीम में इन्वेस्ट नहीं कर रहे थे तो उसको पैसा नहीं मिल रहा था, तो उसका खर्चा नहीं चल पा रहा था और न ही लोगों को वह कमीशन दें पा रहा था। और कियोस्क सेंटर बंद करके फरार हो गया।

 

पीड़ित काफी समय तक उसकी तलाश में भटकते रहे, जब वह नहीं मिला तो थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरतार कर लिया जिससे अब ठगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। करीब दो दर्जन से अधिक लोग अभी तक सामने आए हैं जिनसे ठगी के रुपए दो से ढाई करोड़ के बीच पहुंच गई है। उसके शिकार कई अन्य लोग हो सकते हैं, जिनके संबंध में भी पुलिस जानकारियां जुटा रही है।

REWA NEWS : विंध्य बनेगा पर्यटन का हब. रीवा में पर्यटन का होगा विकास .बीजेपी

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Related Articles