Rewa news : रीवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
Rewa Congress news : रीवा में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

Rewa Congress news : रीवा में जमीन विवाद में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश के मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस भी छोड़ी। इसके बाद भी कांग्रेसियों के नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया।
बता दें कि मुरम कांड के विरोध में कांग्रेस रीवा कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकली थे, लेकिन कलेक्ट्रेट पहुंचने के पहले ही उन्हें रोक दिया गया।
कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने कहा है की
रीवा में युवा कांग्रेस साथियों के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस के घेराव के लिए जाते हुए प्रशासन द्वारा वाटर कैनन, आंसू गैस गोलों और बर्बर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है।