रीवा

REWA NEWS : नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर मनाया उत्सव

REWA NEWS TODAY : भाजपा कार्यालय अटल कुंज में की गई आतिशबाजी

REWA NEWS : रीवा। नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने एवं केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा द्वारा भाजपा कार्यालय अटल कुंज में उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए की सरकार बन रही है,जो गरीब वंचित शोषित, सर्वहारा वर्ग के विकास एवं उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहें हैं।
आज नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है जिसके उपलक्ष्य में आज यह उत्सव मनाया जा रहा है।मोदी जी ने अपने पिछले कार्यकाल में रह गई योजनाओं और विकास कार्यों को वह गठबंधन के सभी साथियों के सहयोग से पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 29 लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराया है। साथ ही रीवा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार रिकॉर्ड मतों से जीत पर सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिनके कठिन परिश्रम मेहनत और निष्ठा पूर्वक समर्पित भाव से पार्टी के प्रति किए गए कार्यों के परिणाम स्वरूप भाजपा को संसदीय क्षेत्र और जिले में शानदार सफलता मिली।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह,मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति,प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ नेता राम सिंह,जिला महामन्त्री अशोक सिंह गहरवार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रबीना साकेत, जिला मंत्री श्रीमती नीलू रावत, सुनील सोहगौरा,रीतेश मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला मीडिया सह
प्रभारी विवेक पाण्डेय छोटू, कार्यालय मंत्री वीरेश पाण्डेय, सह कार्यालय मंत्री श्री जयप्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब खान,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सियाशरण साकेत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला, सिरमौर विजय सोनी,गूढ़ कपूरचन्द्र सोनी, बनकुइंया शेषमणि पाण्डेय, अटल शेखर सचदेवा, सीतापुर प्रसून द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला द्विवेदी, आमिर खान, प्रवीन सिंह,विपुल मिश्रा,शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रत्नेश तिवारी, विवेकानन्द पटेल, सत्यनारायण सिंह, मुकेश प्रजापति, सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Articles