Rewa Mumbai Train : रीवा मुंबई (बांद्रा ) के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रैन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

Rewa Mumbai Train : विंध्य क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए जन साधारण एक्सप्रेस नाम की ट्रैन का संचालन शुरू किया है। इससे यात्रियों को मुंबई से सीधे रीवा के लिए स्पेशल ट्रैन मिलने से बड़ी राहत मिलेंगी. यह ट्रैन गुरुवार को बांद्रा से रीवा के लिए रवाना होंगी।
Rewa to Mumbai Species train Jansadharan Express Train Timing
बांद्रा से यह ट्रेन शाम 4:30 बजे रवाना होंगी.
यह ट्रेन बोईसर, वापी, वलसाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना होते हुए शुक्रवार सुबह 7 बजे रीवा पहुंचेगी। रीवा से यह ट्रेन शुक्रवार को 12:15
बजे बांद्रा के लिए रवाना होगी और शनिवार को दोपहर 12:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
मार्च महीने में यह स्पेशल ट्रेन 13, 20 और 27 तारीख को चलाई जाएगी। इसके अलावा, अप्रैल, मई और जून महीनों में भी यह ट्रेन विशेष तिथियों पर उपलब्ध रहेगी।
Rewa News :हाई स्कूल की तानाशाही से बर्बाद हुआ सात छात्रों का भविष्य!