रीवा

Rewa Breaking : रीवा में दिनदहाड़े रेस्टोरेंट में नाबालिक से दुष्कर्म के बाद मचा हड़कंप!

Rewa Breaking news : रेस्टोरेंट संचालक की मिली भगत से चल रहा था देह व्यापार

 

 

Rewa crime news : मध्यप्रदेश के रीवा (rewa) जिले में अब क्राइम मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर सामने आने लगे है और उसके अलावा रेस्टोरेंट संचालक जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अनैतिक कामों को जगह दें रहें है, जिसका भण्डाफोड़ उस वक़्त सामने आया जब एक नाबालिक से रेस्टोरेंट के अंदर ही दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी। अगर ये दुष्कर्म का मामला सामने न आता तो न जाने कितने दिनों तक ये कारनामा चलता रहता. फिलहाल पुलिस ने छापा डालकर बड़ी कार्यवाही की है, और आपत्ति जनक हालत में पकड़ा है।

Rewa Breaking: Panic created after rape of a minor in a restaurant in broad daylight in Rewa!

उपभोक्ता काम्प्लेक्स में संचालित हो रहा था रेस्टोरेंट

 

रीवा मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा (rewa shilpi plaza) के सामने संचालित एक होटल में पुलिस ने दबिश दी। तो मौके पर कई संदिग्ध चीजें देखने को मिली। इतना ही नहीं होटल में केबिन नुमा बनाए गए प्राइवेट रूम में एक जोड़ा भी आपत्तिजनक परिस्थिति में पकड़ा गया।

 

जिस फुडीज रेस्टोरेंट में यह कार्यवाही की गई। वह उपभोक्ता कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल पर संचालित किया जा रहा था।

रेस्टोरेंट में नाबालिक से दुष्कर्म

एएसपी विवेक लाल ने बताया कि बीते दिनों चोरहटा थाना में नाबालिग के परिजन ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को बयान में बताया था कि फुडीज रेस्टोरेंट के भीतर केबिन में आरोपी ने उनके साथ रेप किया था। पुलिस ने मंगलवार को ही रेप के आरोपी निखिल उर्फ निहार मांझी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ के बाद दबिश की कार्रवाई की गई है। एएसपी विवेक लाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मामले में रेस्टोरेंट के संचालक, मैनेजर सहित एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

Narayan Tripathi satna loksabha : दलबदलू नेता नारायण त्रिपाठी बसपा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

REWA VINDHYA LOK NATYA MAHOTSAV NEWS :रीवा विंध्य लोक नाट्य महोत्सव 21 से 23 मार्च

Leave a Reply

Related Articles