
MP REWA BREAKING NEWS :रीवा में देवतालाब से भगवान का दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दर्जन भर लोग हुए घायल
MP Rewa Breaking News Today : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहें है। वहीं दर्जन भर लोगों को मामूली चोटे आयी है। सभी मऊगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। आपको बता दें की सीधी के अमिलिहा थाना क्षेत्र में हिनौती पिपरोहर और कोल्हूडीह के बंसल परिवार के लोग सीधी से बस बुक करके देवतालाब दर्शन करने आये थे। जहाँ देवतालाब से सीधी जाते समय मऊगंज थाना क्षेत्र के दामोदर गढ़ पहाड़ में ब्रेक फेल हो जाने की वजह से बस दुर्घटना का शिकार हो गई।
रात के अँधेरे में मची चीख पुकार
आपको बता दें की रात की वजह से जैसे ही बस नदी में गिरी, बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग राहत बचाव के लिए दौड़े। और सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल ने घायल लोगों का हाल जाना। और इलाज की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
उसके बाद एसडीएम एपी द्विवेदी, एसडीओपी नवीन द्विवेदी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस बस दुर्घटना में जहाँ एक महिला की मौत हो गई है, वहीं 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका इलाज किया जा रहा है।
Rewa News : रीवा में बाइक चोर पकड़ाया, घर से 3 मोटरसाइकिल हुई जब्त