
Rewa News MP : कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवतालाब द्वारा आयोजित की गई पत्रकार वार्ता
जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रमों के आयोजन की बनाई गई रूपरेखा
देवतालाब -✍️ – 01/04/2023
MP REWA NEWS TODAY : राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने से पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। लोकसभा सचिवालय के इस कदम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विधानसभा 72 देवतालाब अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आदरणीय राहुल गांधी जी पर
भाजपाई अत्याचार के विरोध में देवतालाब में कांग्रेस के तीनों ब्लॉक अध्यक्ष (देवतालाब, नईगढ़ी, रघुराजगढ़) की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया ।जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे तथा बिना खामोश हुए “अडानी महा घोटाले” पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग करते रहेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायिका पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवम रघुराजगढ़ ब्लॉक की जय भारत सत्याग्रह पर्यवेक्षक विद्यावती पटेल ने संयुक्त रूप से जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बहादुर शर्मा पूर्व डीएसपी जय भारत सत्याग्रह पर्यवेक्षक ब्लॉक नईगढ़ी, एवं कांग्रेस नेता पद्मेश गौतम जय भारत सत्याग्रह पर्यवेक्षक ब्लॉक देवतालाब की उपस्थिति में संवाददाताओं को बताया गया कि आज 01/04/2023 को देवतालाब मुख्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ता रखी गई है।
जिसमें इस लड़ाई को आगे ले जाने की रणनीति तय की जाएगी। केंद्र सरकार के अत्याचार के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अपने “परम मित्र” अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। श्री राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है क्योंकि उन्होंने मोदी जी से अडानी के बारे में पूछा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए सब कुछ करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत वरिष्ठ नेताओं ने बैठक के माध्यम से जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में ब्लॉक स्तर एवं प्रत्येक मंडल स्तर पर 01 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक जय भारत सत्याग्रह के कार्यक्रमों के आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें जय भारत सत्याग्रह नईगढ़ी ब्लाक के पर्यवेक्षक रामबहादुर शर्मा पूर्व डीएसपी, देवतालाब ब्लॉक के पर्यवेक्षक पद्मेश गौतम, रघुराजगढ़ ब्लॉक के पर्यवेक्षक पूर्व विधायिका विद्यावती पटेल ने प्रत्येक मंडलम स्तर पर होने वाली बैठक की समय सारणी तैयार की।
जिसमें नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करके जनता के समक्ष केंद्र सरकार की मनमानी एवं लोकतंत्र के हनन के बारे में अवगत कराया जाएगा इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायिका विद्यावती पटेल, कार्यवाहक किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम बहादुर शर्मा पूर्व डीएसपी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पद्मेश गौतम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवतालाब अध्यक्ष आनंद सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रघुराजगढ़ अध्यक्ष गुरु प्रसाद
तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नईगढ़ी अध्यक्ष अखिलेश पटेल, विधानसभा देवतालाब के युवा अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह अंकुर, देवेंद्र मिश्रा घोराहा महाराज ,रामप्रताप वर्मा डॉक्टर अमर पटेल, संतोष सिंह सरपंच, कृष्ण मणि तिवारी, तेज प्रताप तिवारी दीनदयाल कोल,सहित कई कांग्रेश नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ALSO Rewa News :रीवा लोकायुक्त(Lokayukt trap)की बड़ी कार्यवाही, समान थाना प्रभारी लपेटे में!
2 Comments