मध्यप्रदेशराष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीयरीवा

डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला ने किया भावुक पोस्ट

Dr Ramvilas Vedanti death news today

डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला ने किया भावुक पोस्ट

 

REWA में चल रहा था इलाज, सीने में तेज दर्द के बाद कराया गया था भर्ती

 

REWA न्यूज़ : मध्यप्रदेश के रीवा में डॉ. रामविलास वेदांती का दुःखद निधन से विंध्य सहित देश भर में शोक की लहर छा गयी है .

राम विलास वेदांती राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

 

राजेन्द्र शुक्ला ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि

 

 

पूर्व सांसद और सुविख्यात संत डॉ. रामविलास वेदांती (वेदांती जी महाराज) का निधन भारतीय समाज, सनातन संस्कृति और रामभक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत के रूप में उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दशकों तक तप, त्याग और संघर्ष का मार्ग चुना।

 

उन्होंने न केवल जनजागरण के माध्यम से रामभक्तों को एकजुट किया, बल्कि न्यायालय में सत्य और आस्था के पक्ष में निर्भीक होकर अपनी गवाही भी दी। उनका जीवन संतत्व, राष्ट्रभक्ति और धर्म के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण रहा।

 

उनका जाना एक युग का अवसान है, किंतु उनके विचार, संघर्ष और संकल्प सदैव करोड़ों रामभक्तों को प्रेरणा देते रहेंगे। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

 

ॐ शांति🙏

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X