Rewa News:कांग्रेस मनाती रही अलीशान होटल में कार्यक्रम, राजेंद्र शुक्ल 6 निर्दलीय पार्षदों को ले उड़े!

Rewa News:Congress continues to celebrate programs in Leeshan Hotel, Rajendra Shukla takes 6 independent councilors flying!
रीवा जिले के छह निर्दलीय पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता,
Six independent councilors of Rewa district took membership of BJP (REWA ME CHHAH NIRDLIY PARSHADO NE LI BJP KI SADASYATA)
भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए जुटा लिया बहुमत
Rewa News MP (रीवा न्यूज़ ) नगर निगम में महापौर और पार्षदो के चुनावी परिणाम में कांग्रेस और भाजपा को मिले अपूर्ण बहुमत के बाद हो रही तरह तरह की चर्चाओ में सोमवार को उस वक्त विराम लग गया।
जब 6 निर्दलीय पार्षदो ने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा को नगर निगम की छठवीं परिसद में बहुमत में ला दिया। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 6 निर्दलीय पार्षदो ने भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा में शामिल होकर परिसद में भाजपा को समर्थन करने की बात कर रहे हैं।
ये पार्षद हुए शामिल
ज्ञात हो कि सोमवार को सभी 6 पार्षदों ने भाजपा कार्यालय अटल कुंज में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के हाथों सदस्य ग्रहण कर ली है। जिन पार्षदों ने भाजपा का झंडा पकड़ा है, उसमे वार्ड क्रमांक 1 से पार्षद शिवराज रावत, वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद संजय सिंह, वार्ड क्रमांक 22 से पार्षद पूजा प्रमोद सिंह, वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद नीलू कटारिया, वार्ड क्रमांक 43 से पार्षद शांति उर्फ आशा सहित एक अन्य का नाम शामिल हैं।
कांग्रेस को झटका
महापौर अजय मिश्रा बाबा (Ajay Mishra Baba) की जीत के बाद निर्दलीय के भरोसे कांग्रेस पार्टी अपनी परिषद भी बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से परिषद अध्यक्ष बनाए जाने का पासा उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। बहरहाल देखना यह है कि अब कांग्रेस का अगला कदम क्या होता है।
बता दे की इससे पूर्व नगर निगम की दूसरी परिसद में भी ऐसी स्थिति बनी थी लेकिन तब महापौर भाजपा की आशा सिंह थी और अध्यक्ष कांग्रेस का परिसद में बहुमत से बना था। वहीं अब महापौर कांग्रेस और बहुमत भाजपा का होगा। हालांकि दूसरी परिसद में एमआईसी मेंबर बनाने में भी महापौर को समस्या आई थी लेकिन इस कार्यकाल में ऐसा नही है।
ज्ञात हो कि 20 जुलाई को रीवा नगर-निगम का जो परिणाम सामने आया, उसमें भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। प्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर पद का चुनाव होने के बाद यह पहला अवसर है जब भाजपा को रीवा नगर-निगम के महापौर की सीट गंवानी पड़ी है। जिसके बाद रीवा के भाजपा नेतृत्व की प्रदेशभर में किरकिरी हुई।
कांग्रेस उम्मीदवार अजय मिश्रा बाबा ने 10 हजार से ज्यादा मतों से महापौर में जीत दर्ज की है। भाजपा इसे खतरे की घंटी मानते हुए जहाँ एक्टिव हो गई है वहीं अब प्रदेश नेतृत्व चाहता था कि महापौरी तो खो दिए हैं। लेकिन अगर सदन में भाजपा का बहुमत रहेगा, तो विकास मूलक कार्य उसी तरह होते रहेंगे। ऐसे में भाजपा का ये प्लान सफल होता नजर आ रहा है।Rewa :मऊगंज नहीं बन पायेगा ज़िला,मुख्यमंत्री दौरे से पहले आयी ये बात सामने!
One Comment